Nagar Parishad kakarhati

ककरहटी, मध्य प्रदेश

ककरहटी मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में स्थित एक नगर परिषद् और एक प्रमुख कस्बा है। इसे " बुंदेलखंड का प्रवेश द्वार" भी कहा जाता है, क्योंकि बुंदेलखंड क्षेत्र की सीमा यहीं से शुरू होती है।

व्यापार और अर्थव्यवस्था

ककरहटी में बड़े पैमाने पर अनाज का उत्पादन और व्यापार होता है, जिससे यह क्षेत्र कृषि व्यापार के लिए प्रसिद्ध है।

संस्कृति और त्योहार

ककरहटी में नवरात्रि महोत्सव पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहाँ विभिन्न समितियों द्वारा भव्य पंडालों का निर्माण किया जाता है और माँ दुर्गा की भव्य मूर्तियाँ स्थापित की जाती हैं। नगर के अलग-अलग हिस्सों में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर माँ दुर्गा की प्रतिमाएँ स्थापित की जाती हैं। यहाँ तक कि अन्य शहरों से भी लोग इस उत्सव में शामिल होने के लिए आते हैं।

जनसंख्या एवं जनसांख्यिकी (2011 जनगणना)

  • कुल जनसंख्या: 07,096
  • पुरुष: 03,760
  • महिलाएँ: 03,336
  • 0-6 वर्ष के बच्चों की संख्या:01,049 (कुल जनसंख्या का 19%)
  • महिला-पुरुष अनुपात: 937 (राज्य औसत 931 से बेहतर)
  • बाल लिंगानुपात: 994 (राज्य औसत 918 से बेहतर)
  • साक्षरता दर: 85.37% (राज्य औसत 69.32% से अधिक)
  • पुरुष साक्षरता: 91.76%
  • महिला साक्षरता: 78.50%

धर्म आधारित जनसंख्या

धर्म प्रतिशत
हिंदू 85.50%
मुस्लिम 10.70%
जैन 2.41%
अन्य (सिख, बौद्ध आदि) 1.10%
ईसाई 0.20%

पर्यटन स्थल

  • पन्ना नेशनल पार्क : नगर से 30-36 किमी दूर
  • पांडव फॉल और गुफा : 34 किमी दूर स्थित, सुंदर दृश्यों के लिए प्रसिद्ध।
  • जुगल किशोर मंदिर :34 किमी दूर स्थित, जन्माष्टमी के दिन भव्य कार्यक्रम ।

यातायात और परिवहन

सड़क मार्ग

ककरहटी पन्ना -सतना मार्ग द्वारा पन्ना और -सतना से जुड़ा हुआ है।